ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, ओवरलोड टिप्परों सहित बड़ी संख्या में चालान काटे

SHARE:

लालड़ू ट्रैफिक अभियान ओवरलोड टिप्पर चालान ट्रैफिक नियम उल्लंघन एएसआई कृष्ण सिंह सड़क सुरक्षा

लालड़ू, 18 अक्टूबर JANTAK KHABAR

सड़क हादसों को रोकने और आवागमन के नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लालड़ू द्वारा आज विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोड टिप्परों सहित ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध बड़ी संख्या में चालान किए गए।

विशेष चेकिंग अभियान
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कृष्ण सिंह ने लालड़ू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए। इस चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग करके सड़कों पर खतरा बन चुके कई टिप्परों के चालान काटे गए।

विविध उल्लंघनों पर कार्रवाई
इसके अलावा, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहनों के पूरे कागजात ना होने, तीन सवारियां और प्रेशर हॉर्न का उपयोग तथा गलत दिशा सहित अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों करने वाले वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा गया।

निरंतर जारी रहेगा अभियान
ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से परहेज करें।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य