मुबारिकपुर में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार: पुलिस देख भागे तो बाइक से गिरे, नाके पर दबोचे गए दोनों आरोपी

SHARE:

मुबारिकपुर में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस देख भागे तो बाइक फिसली

डेराबस्सी | जनतक खबर ब्यूरो

डेराबस्सी थाना पुलिस ने मुबारिकपुर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में दोनों की बाइक फिसल गई और वे गिरकर घायल हो गए।

मुबारिकपुर में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस देख भागे तो बाइक फिसली

घटना 1 अक्टूबर की है, जब तीन युवक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुबारिकपुर में एक युवती से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना डेराबस्सी में एफआईआर नंबर 284, धारा 304 और 3, 5 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।


🚨 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस (IPS) और एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह (PPS) के निर्देशों पर डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ (PPS) की देखरेख में तथा एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित मोर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी और मानव खुफिया के आधार पर आरोपियों की पहचान की और मुबारिकपुर के हैबतपुर रोड स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी के पास नाका लगाया।

नाकाबंदी के दौरान आरोपी उसी मोटरसाइकिल पर पहुंचे, और पुलिस को देखकर भागने लगे। तेज़ी में बाइक फिसलने से दोनों नीचे गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को तुरंत काबू में लिया और छीना गया मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद कर ली।


👮 आगे की जांच जारी

दोनों आरोपियों से पूछताछ में और वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या ये आरोपी किसी बड़े स्नैचिंग गिरोह से जुड़े हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य