केंद्रीय मंत्री बोले – पंजाब के किसानों का AAP सरकार से भरोसा टूटा, बाढ़ मुआवज़ा सीधे खाते में चाहिए
पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के बाद मुआवज़े को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है।
राज्य सरकार का दावा है कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ₹1,600 करोड़ के राहत पैकेज में से अब तक केंद्र से एक भी रुपया जारी नहीं हुआ है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने रविवार को कहा कि पंजाब के किसानों का आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि किसान चाहते हैं कि बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवज़ा सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो।
किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार की तरफ से मुआवज़े की प्रक्रिया धीमी है और पारदर्शिता की कमी है, जिसकी वजह से कई प्रभावित परिवार अब तक राहत से वंचित हैं।

























