पंजाबी सिंगर राजवीर जवांडा हिमाचल प्रदेश में बाइक हादसे के बाद गंभीर स्थिति में

SHARE:

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर राजवीर जवांडा गंभीर रूप से घायल, बाइक हादसे के बाद फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती

चंडीगढ़/हिमाचल प्रदेश: प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर राजवीर जवांडा हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वह अपनी बाइक पर जा रहे थे जब सड़क पर अचानक कुछ आवारा कुत्ते आ गए और वह फिसलकर गिर गए। उन्हें फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया है।

राजवीर जवांडा पंजाब के जगरांव जिले के पोना गांव से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में मोहाली में रहते थे। वे विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं — एक बेटा और एक बेटी।

खबर सुनते ही पंजाब में उनके प्रशंसकों और मित्रों के बीच हड़कंप मच गया। अस्पताल में कई पंजाबी गायक और उनके साथी पहुंचकर उनकी कुशलता की कामना की।

राजवीर जवांडा को गाने ‘कांगनी’ से खासी पहचान मिली थी और वह मुख्य रूप से लोक गीतों के लिए जाने जाते थे। उनके स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के लिए भी उन्हें खासा सराहा जाता था।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, तथा पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला और बीर सिंह भी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य