Punjab News: फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, लौटते समय दिया वारदात को अंजाम

SHARE:

फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

फिरोजपुर में शनिवार रात एक सनसनीखेज वारदात में आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा (40) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नवीन अरोड़ा शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाते थे। पुलिस के अनुसार वारदात उस समय हुई जब वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही नवीन अरोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई गोलियों की आवाज से बाजार में भगदड़ मच गई और आसपास की दुकानों के शटर तुरंत गिरा दिए गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली।
भाजपा नेता राजेश महिता ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करे।

वहीं, स्थानीय विधायक रणवीर सिंह भुल्लर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई तेज़ी से की जाएगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य