पंजाब के इस जिले में जारी हुए कड़े आदेश, 7 नवंबर तक लागू रहीं ये प्रतिबंध

SHARE:

होशियारपुर की जिला मेजिस्ट्रेट-सह-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में कई सख्त पाबंदियां लागू की हैं।

📌 प्रमुख आदेश:

  1. प्रीगैबलिन कैप्सूल पर रोक
    • बिना लाइसेंस प्रीगैबलिन कैप्सूल रखने, अधिक मात्रा में स्टॉक/विक्रय करने और डॉक्टर की पर्ची के बिना बिक्री करना पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई होगी।
  2. हथियार ले जाने और प्रदर्शन पर रोक
    • सार्वजनिक समारोह, धार्मिक स्थल, शादी-पार्टी, मैरिज पैलेस आदि में हथियार ले जाना सख्त मना रहेगा। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा।
    • हथियार या हिंसा बढ़ाने वाले गाने बजाने पर भी पूर्ण पाबंदी।
  3. शहर व गांवों में निगरानी बढ़ाई जाएगी
    • मैरिज पैलेसों के मालिक जिम्मेदार होंगे कि आयोजन के दौरान कोई भी व्यक्ति हथियार न लाए।
    • गांवों के सरपंचों को रात में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी शरारती तत्व अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।
  4. अवैध हुक्का बार पर प्रतिबंध
    • हुक्का बारों में तंबाकू, सिगरेट, मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल पूरी तरह से मना रहेगा।
  5. वीर्य का अनाधिकृत भंडारण व बिक्री पर रोक
    • अनधिकृत रूप से वीर्य (बोवाइन सीमन) का भंडारण, परिवहन, उपयोग या विक्रय निषिद्ध रहेगा।
    • यह पाबंदी केवल पशुपालन विभाग के मान्यता प्राप्त संस्थानों, मिल्कफेड, आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन सेंटर और संबंधित प्रोग्रेसिव डेयरी फार्म्स एसोसिएशन के सदस्य पर लागू नहीं होगी।

🗓️ ये सभी आदेश 7 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से सकारात्मक माहौल बना रहे।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य