माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

SHARE:

माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

माता वैष्णो देवी की भक्तों के लिए नवरात्रि से पहले बड़ी राहत की खबर आई है। 22 दिन के अंतराल के बाद बुधवार को माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पर्वत श्रृंखला में स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा आज सुबह श्रद्धालुओं के उत्साहपूर्ण “जय माता दी” के नारों के साथ शुरू हुई।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही माता के दरबार में उमड़ी और उनकी खुशी साफ नजर आ रही थी। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा को भूस्खलन में 34 लोगों की मौत और 20 घायल होने के बाद 22 दिनों के लिए रोक दिया गया था। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने अनुकूल मौसम के मद्देनजर आज सुबह यात्रा पुनः आरंभ करने का ऐलान किया।

इस खबर से कटरा शहर में डेरा डाले भक्तों के चेहरे खिल उठे। अधिकारियों ने यात्रा स्थगित रहने के दौरान भक्तों के धैर्य और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। खराब मौसम और मार्ग की मरम्मत पूरी होने के बाद यात्रा बुधवार सुबह 6 बजे दोनों मार्गों से पुनः चालू हो गई।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य