रोजर फेडरर ने राफेल नडाल के साथ वापसी का संकेत दिया: ‘फेडल टूर, यह मजेदार होगा’

SHARE:

रोजर फेडरर और राफेल नडाल फिर कोर्ट पर साथ नज़र आ सकते हैं!
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल एक खास “फेडल टूर” (Fedal Tour) पर लौट सकते हैं। फेडरर के संन्यास को लगभग तीन साल हो चुके हैं, वहीं नडाल इस नवंबर में अपने संन्यास की पहली वर्षगांठ मनाएंगे। दोनों ने मिलकर खेल इतिहास की सबसे यादगार प्रतिद्वंद्विताओं में से एक को जन्म दिया था। अब दोनों के एक साथ वापसी की चर्चा टेनिस प्रशंसकों को रोमांचित कर रही है।

44 वर्षीय फेडरर 2022 के लेवर कप में भावुक विदाई के बाद से सक्रिय बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि वह नडाल और अन्य हाल ही में संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के साथ एक स्पेशल टूर पर खेलने के लिए तैयार हैं। NBC से बातचीत में फेडरर ने कहा, “हां, क्यों नहीं? मुझे राफा बहुत पसंद है। मैंने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में चार घंटे और लॉस एंजेलिस में डेढ़ घंटे टेनिस खेला। मैं फिट रहने के लिए लगातार खेल रहा हूं और जानता हूं कि राफा भी खेलने को तैयार हैं।”

फेडरर ने इस टूर का नाम भी सुझाया – “फेडल टूर”, जो उनकी मशहूर प्रतिद्वंद्विता को सलाम करता है। उन्होंने कहा, “सीनियर सर्किट सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन शायद हम कुछ ऐसा बना सकते हैं – फेडल टूर, यह शानदार होगा।”

फेडरर के एजेंट और लेवर कप के चेयरमैन टोनी गॉडसिक ने भी इसकी पुष्टि की कि “सीनियर-स्टाइल” टेनिस सर्किट के लिए चर्चा चल रही है। गॉडसिक ने कहा, “हमने राफा से भी इस बारे में बात की है। रोजर बस यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि उनका घुटना पूरी तरह ठीक हो। वह जिम में काफी समय बिता रहे हैं और जल्द ही फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।”

चर्चा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले महीनों में फेडरर-नडाल की यह जोड़ी दुनिया भर में अपने मैचों से टेनिस फैंस को फिर से रोमांचित करेगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य