– इनसो ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर 22 पदाधिकारी किए नियुक्त – एक प्रदेशाध्यक्ष समेत कई प्रभारियों व 11 जिला प्रधानों की हुई नियुक्ति – इनसो ने मंजू जाखड़ को गर्ल्स विंग और अंकुर धामा को सौंपी दिल्ली की कमान

SHARE:

चंडीगढ़19 जनवरी। छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटालाउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहजेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर 22 पदाधिकारियों की सूची जारी की।

 

प्रदीप देशवाल ने बताया कि इनसो में राष्ट्रीय स्तर पर मंजू जाखड़ को राष्ट्रीय गर्ल्स विंग की प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैं। मुनीष चौधरी को राष्ट्रीय सचिव एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारीमोहित लाठर को राष्ट्रीय मीडिया एवं डिजिटल कॉमनिकेशन का प्रभारी बनाया गया हैं। सोमवीर सिंह चंडीगढ़ यूटी के प्रभारी तथा प्रदीप पंघाल चंडीगढ़ यूटी के सभी कॉलेजों के प्रभारी होंगे। अंकुर धामा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

इनसो ने पांच विश्वविद्यालयों में अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पुनीत सिंह मसीतां को पंजाब यूनिवर्सिटीआशीष सिवाच को दिल्ली यूनिवर्सिटीरवि रेढू को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयूरोहतक)डॉ. हनी गुलिया को पीबीडीएस यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस रोहतक और रवि मसीत को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

इनसो ने 11 जिला अध्यक्ष भी बनाए है। इनमें पानीपत में बलराज देशवालरोहतक में प्रदीप शर्माझज्जर में भिष्म दहियायमुनानगर में अजय रावमहेंद्रगढ़ में अभिषेक कुरहावटारेवाड़ी में ज्योति सांगवानफरीदाबाद में रवि शर्माभिवानी में सेठी धनानापंचकुला में विकास मलिकहिसार में अज्जू घणघस और जींद में दीपक का नाम शामिल है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य