जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला से मिला चौकीदारों का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र

SHARE:

चंडीगढ़, 25 फरवरी। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला से मिला। जननायक कर्मचारी मजदूर संघ (जेकेएमएस) के प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश पाठक के नेतृत्व में आए चौकीदारों ने चंडीगढ़ में दिग्विजय चौटाला को मानदेय बढ़ाने, पक्का करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। दिग्विजय चौटाला ने चौकीदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को इस मांग पत्र से अवगत करवाएंगे और मांगों को पूरा करवाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, राकेश शर्मा, हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के राज्य प्रधान सतबीर, उप प्रधान कृष्ण कुमार, हरजिंद्र, राज्य सचिव नवाब अली, सतीश, कृष्ण कौल, मूलचंद, अशोक कुमार, जिला प्रधान वेदपाल, मुस्तफा, संजय कुमार, महिपाल, महेंद्र, सुखलाल, रामचंद्र, करतार सिंह, मंगत राम, हरदीप, अनिल, खैखी लाल, सुभाष आदि मौजूद रहे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य