– भिवानी व नारनौल एयरस्ट्रिप्स पर लगाई जाएगी रनवे-लाइट्स – एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ फायर स्टेशन बिल्डिंग भी बनाई जाएगी – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़, 15 मार्च। हरियाणा की भिवानी व नारनौल एयरस्ट्रिप्स पर रनवे-लाईट्स लगाई जाएंगी ताकि रात के समय भी ऑपरेशन किए जा सकें। इसके अलावाएयर ट्रैफिक कंट्रोल-कम-फायर स्टेशन बिल्डिंग भी बनाई जाएंगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज यहां अपने कार्यालय में भिवानी व नारनौल एयरस्ट्रिप्स’ के स्टेटस की अपडेट्स लेने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।

डिप्टी सीएमजिनके पास नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार भी हैने बैठक में जहां पिछली बैठक में दिए गए टारगेट को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलबी कीवहीं चालू किए गए कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भिवानी एयरस्ट्रिप्स पर स्थापित किए जाने वाले एयरट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंगफायर स्टेशनहेंगरवीआईपी लोंज तथा गार्ड-पोस्ट की ड्राइंग का गहनता से अध्ययन किया तथा उसमें आवश्यक सुझाव भी दिए। दुष्यंत चौटाला ने रनवे की ग्रेडिंग के कार्य व 33 हजार के.वी पावर लाइन को शिफ्ट करने से संबंधित भी पूछताछ की।

 

दुष्यंत चौटाला ने नारनौल एयरस्ट्रिप्स की बाउंड्री वॉलवीआईपी लोंज तथा सर्वेंट क्वार्टर आदि के निर्माण की अपडेट लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्बाध गति से सप्लाई देने के लिए 11 केवी पावर लाइन की प्लान बनानेअतिरिक्त हेंगरलिंक टैक्सी ट्रैक व एटीसी टावर आदि को लेकर भी अधिकारियों से फीडबैक ली और उन्होंने प्रत्येक कार्य की टाइम-लाइन देते हुए कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन