– रविवार को डॉ. अजय सिंह चौटाला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ – सीडीएलयू में आयोजित पांच दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश के नामी खिलाड़ी लेंगे भाग – राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अध्यक्षता में होगी प्रतियोगिता

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़, 19 मार्च। हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 मार्च (रविवार) से 24 मार्च तक पांच दिवसीय 50 वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालयसिरसा में आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला करेंगे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला करेंगे जबकि राज्य मंत्री अनूप धानक विशेष अतिथि होंगे। इनके अलावा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. अजमेर सिंह मलिक व भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन के प्रशासक प्रो. वेदप्रकाश भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस 50 वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश के नामी हैंडबॉल खिलाड़ी शिरकत करेंगे और अपने खेल कौशल का परिचय देंगे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन