– हरियाणा की छोरियों का कमाल, 50वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन – हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने दी बधाई

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

चंडीगढ़, 4 अप्रैल। मध्यप्रदेश की धरती पर हरियाणा की छोरियों ने कमाल करते हुए हरियाणा को नाम देशभर में रोशन किया है। हरियाणा की महिला हैंडबॉल टीम मध्यप्रदेश में आयोजित 50वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन बनी है। हरियाणा ने दिल्ली को फाइनल मुकाबले में 25-21 से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश और पंजाब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा महिला हैंडबॉल टीम को शानदार प्रदर्शन  के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 31 मार्च से चार अप्रैल तक मध्यप्रदेश में चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 राज्यों की महिला टीमों ने भाग लिया था, जिसमें हरियाणा की बेटियों ने अपना दमखम दिखाया और प्रतियोगिता को जीतते हुए अवार्ड की ट्रॉफी हरियाणा में लाने का काम किया है, जो कि हम सबके के लिए गौरव की बात है क्योंकि हमारी बेटियों ने हरियाणा का नाम देशभर में रोशन किया है।

दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा प्रदेश देश के हैंडबॉल खेल को विश्व में पहचान दिलाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रहा है, जिसमें खिलाड़ी अपना अहम रोल अदा कर रहे है। महिलाओं से पहले हाल ही में सिरसा में हुई 50 वीं सीनियर नेशनल पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में भी हरियाणा की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और तीसरे स्थान पर रहे। दिग्विजय चौटाला ने उम्मीद जताई कि महिला एवं पुरुष दोनों टीमें देश में हरियाणा का नाम इसी तरह निरंतर रोशन करते रहेंगे।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन