हरियाणा के विकास का नया अध्याय बनेगा डबवाली-पानीपत एक्सप्रेसवे – दिग्विजय चौटाला डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ले रहे हैं प्रदेश हित मे ऐतिहासिक फैसले : दिग्विजय चौटाला दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंत्री अनूप धानक के साथ किया डबवाली हलके के विभिन्न गांवों का दौरा

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

डबवाली/चंडीगढ़, 30 जनवरी। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने रविवार को राज्य मंत्री अनूप धानक के साथ डबवाली क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और कई विकास योजनाओं की शुरूआत की। दिग्विजय ने कहा कि डबवाली हलके के निवासी उनका परिवार हैं और इस परिवार के हर सुख-दुख  में वे हर समय उनके साथ खड़े हैं।
विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क के दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला डबवाली से पानीपत तक जाने वाले एक नए एक्सप्रेसवे की योजना पर काम कर रहे हैं जो हरियाणा के विकास का नया ठिकाना साबित होगा। उन्होंने कहा कि जब से दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बने हैं, निरंतर राज्य हित में महत्वपूर्ण और साहसिक फैसले कर रहे हैं। इस दौरे पर उनके साथ रहे राज्य मंत्री अनूप धानक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को फोन पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं ताकि सिरसा जिले और पूरे हरियाणा का तेजी से विकास हो।
दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी ने चुनाव के दौरान जो जो वादे जनता से किए थे उन्हें एक एक करके पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं से यह वादा किया था कि प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरियों का अधिकार दिया जाएगा। पार्टी ने अपना वादा पूरा किया है और हरियाणा के युवाओं को  रोजगार की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम उठाकर उन्हें एक मंच उपलब्ध करवाया है, जहां युवाओं को अब रोजगार के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सहयोगी दल भाजपा के साथ मिलकर और भी कई ऐतिहासिक फैसले लेते रहेंगे और प्रदेश विकास के नए आयाम छूएगा।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आमतौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग हमेशा उत्तर से दक्षिण की ओर बनते रहे हैं लेकिन हरियाणा सरकार अब पूर्व से पश्चिम की ओर यानी पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक सिरसा क्षेत्र में ईस्ट वेस्ट हाई वे के बारे में कभी किसी ने नही सोचा था लेकिन दुष्यंत चौटाला ने इस और ना केवल ध्यान दिया बल्कि इसे मंजूर भी करवाया।
इस दौरान ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर राज्यमंत्री अनूप धानक और जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं ने ओढ़ां, चोरमार, पन्नीवाला रुलदू, असीर, चट्ठा, देसूजोधा, खुईयां मलकाना, मटदादू और झुटटी खेड़ा में ग्रामीणों से बातचीत की। इस मौके जजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा, हरी सिंह भारी, सुखमंदर सिहाग, जगरूप सिंह सक्ताखेड़ा, सर्वजीत सिंह मसीतां, शगनजीत गिल, प्रेम कुकरेजा, गुरपाल सिंह गंगा, रणवीर राणा, जगसीर मांगेआना, विपिन मोंगा, मनजीत सरपंच, बब्बू सरपंच, गुरप्रीत पाना, बिट्टू मौजगढ़, रणदीप सिंह मट्ट दादु सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन