झारखंड: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, हुई गिरफ्तार

SHARE:

Representational image (Jan-Tak Khabar)

कोडरमा, 17 सितंबर: झारखंड के कोडरमा जिले में बुधवार को एक महिला और उसके प्रेमी को उसके पति की पत्थरों से कुचलकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गोवर्धन उर्फ मोदी साव (30) का शव सुबह तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के सिंगरडीह खेल मैदान में मिला।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के कॉल डिटेल के आधार पर अजय पासवान नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोडरमा के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रतीभान सिंह ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के दौरान अजय टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

डीएसपी के अनुसार, अजय ने स्वीकार किया कि उसने अपने चचेरे भाई अनिकेत पासवान और गोवर्धन की पत्नी बबिता के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। अजय का बबिता के साथ प्रेम संबंध था और बबिता ने उसे बताया था कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।

इसके बाद तीनों – बबिता, अजय और अनिकेत – ने मिलकर गोवर्धन को खेल मैदान में ले जाकर पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य