– 50वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया शुभारंभ – खिलाड़ी मेहनत कर हासिल करें लक्ष्य – डॉ. अजय सिंह चौटाला

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

सिरसा/चंडीगढ़, 20 मार्च। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने रविवार को सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आरंभ हुई पांच दिवसीय 50 वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की गोल्डन जुबली पर हो रहे इस विशाल खेल आयोजन में 27 विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने आयोजन में मार्च पास्ट किया। डॉ चौटाला ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों स्वागत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पहली राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज भी हरियाणा की धरती से हुआ था। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी। डॉ चौटाला ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को असफलता से निराश होने की बजाय लगातार मेहनत कर अपनी मंजिल हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता में ही सफलता छिपी होती है इसलिए हार जीत की परवाह किए बगैर सभी खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें।

दरअसलहरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में इस राष्ट्रीय स्तर की शानदार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ हैं। 24 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे। रविवार को उद्घाटन समारोह के दौरान हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव संदीप कोटियाचौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. अजमेर सिंह मलिक व भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन के प्रशासक प्रो. वेद प्रकाश ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतांजगरूप सिंह सकताखेड़ाजिला प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढाजेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंदर सिहाग व महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन