इनसो संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 71 पदाधिकारी नियुक्त

SHARE:

चंडीगढ़, 4 अप्रैल। छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके 71 राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की।

 

देशवाल ने बताया कि इनसो राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. अनिल घणघस, डॉ. जयदीप, जोनी लठवाल, डॉ. अमन मोर को नियुक्त किया है। वहीं  आशीष कुंडू, जसवंत कोयल, स्वाति तिवाना, मनोज जोरासी, रजत नैन, विशाल मुकीमपुरा, करण तुषीर, हरमनप्रीत कौर, मोहित लोहचब, सचिन चंदौली, सुमित फौगाट और विक्रम गुर्जर इनसो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे।

 

इनसो ने सुरेश खत्री को राष्ट्रीय महासचिव के साथ दिल्ली का प्रभारी भी बनाया है। वहीं नरेंद्र श्योकंद, सतेंद्र झाबुआ, राकेश चहल, नवीन हरी, विशाल तेवतिया, राजेंद्र जैलदार, संजीत धवन, अमृत पाल मान, प्रदीप पंघाल, नवीन रूखी, अमित ढांडा, अनूप खटकड़, शुभम गुप्ता, बबलू चौधरी, मोहित तंवर, प्रदीप बिश्नोई और संजीव सिहाग को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

 

इनसो राष्ट्रीय सह सचिव के पर असीम ढिल्लों, दीपक मलिक, सचिन जताई, अंकित मछरौली, नरेंद्र लांबा, अनमोल गुप्ता, सोरभ शर्मा, विशेष रविश, गोपाल जांगड़ा, कार्तिक जागड़ा, अजय खटकड़, अनिल डागर, राजबीर जाखड़, डॉ. सुमन, नीरज गुनियाना, हनी दहिया और नवीन सिहाग नियुक्त किया है।

इनसो ने जयंत कुमार धनखड़ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और रेखा गुलिया को राष्ट्रीय छात्रा विंग की सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। वहीं मोहित साहु और ध्रुव सांगवान राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे। इनके अलावा सचिन सिलाना, सुखबीर संडवा, सिम्पल बांगड़, हरमन ढिल्लों, कृष्ण सरोहा, सार्थ तिवारी, नाजिम खिल्लुका, रविंद्र सांगवान, सोमवीर सिहाग, चिराग ढांडा, शिक्षा बिश्नोई, दिग्विजय शेखावत, सोनू कान्हड़ा, गौरव तेवतिया, अमित मलिक और प्रदीप देवास को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य