– आगामी ढाई वर्ष में सवाया करके देंगे प्रदेशवासियों को सौगात – डॉ अजय सिंह चौटाला – कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा क्षेत्र में विकास – विधायक ईश्वर सिंह

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

कैथल/चंडीगढ़, 4 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आमजन की सेवा व उन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जेजेपी का मुख्य उद्देश्य है और जेजेपी द्वारा जितनी भी घोषणाएं घोषणा पत्र में की गई थीउन सभी को एक-एक करके प्राथमिकता से पूरा करवाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण विकास कार्यों की गति कुछ धीमी पड़ी थीअब इसे तीव्रता प्रदान की गई है और आगामी ढाई वर्षों में प्रदेशवासियों को विकासात्मक योजनाएं सवाई करके देंगेजिससे पूरे प्रदेश का सर्वागीण विकास होगा। वे सोमवार गुहला चीका में आयोजित हलका स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

 

अजय सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोविड-19 के दृष्टिगत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का मौका नहीं मिला क्योंकि यह समय विपरीत परिस्थितियों का था। जनप्रतिनिधि जनता के बीच में जाकर ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण कर सकते हैं। अब समय अनुकूल है और लोगों के बीच में जाकर उनकी बातें व समस्याएं सुनी जा रही है। आज प्रदेश वासियों से जो वादे किए गए थेउन्हें  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी की घोषणा अनुसार उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को 75 प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान किया है। पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत की भागीदारी महिलाओं की सुनिश्चित की गई है। इसी प्रकार राशन डिपो के आबंटन में महिलाओं का 30 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया हैं। अजय चौटाला ने  कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी से ही सभी कार्य होते हैं और साथ ही सभी समस्याओं का हल राज से ही होता है।

जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की 36 बिरादरी व कार्यकर्ताओं के सहयोग व मंत्रणा से गुहला क्षेत्र का सर्वागीण विकास करवाया जा रहा है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना संपूर्ण जीवन आमजन की सेवा वे संघर्षों में बिता रहे हैंजिनसे सीख लेने की सभी को जरूरत है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एक अलग विजन लेकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। वहीं गुहला क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये की योजनाओं व परियोजनाओं के लिए मंजूर किए गए हैं। किसी भी क्षेत्र की तरक्की के पैमाने का आकलन वहां पर हुए विकास कार्यों से किया जाता है। उन्होंने कहा कि गुहला क्षेत्र में बाईपास बहुत पुरानी मांग थीजिसे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरा किया हैजिससे भविष्य में जहां क्षेत्र में जाम से मुक्ति मिलेगी। इसी तरह चीका-पटियाला मुख्य मार्ग पर जल्द ही छह वेज का बस स्टैण्ड बनाया जाएगास्टेडियम निर्माण हेतु 9 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है और जल्द ही इसका शिलान्यास उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की तरक्की के पीछे कार्यकर्ताओं का हाथ होता है। कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संगठन खड़ा होता है और उसी संगठन की बदौलत सत्ता हासिल होती है।

वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि जेजेपी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। पार्टी द्वारा सभी को बराबर का मान-सम्मान दिया जा रहा है। जो भी वादे पार्टी द्वारा किए गए हैउनमें लगभग आधे पूरे किए जा चुके हैं और आने वाले समय में सभी वादे पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन रणधीर सिंहपूर्व विधायक सतविंद्र राणाजिला अध्यक्ष धूप सिंह माजराबुद्विजीवि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर सिंह चीका आदि ने भी संबोधित किया और इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि भी मौजूद रहे।

 

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन