नई दिल्ली, 31 अगस्त 2025।
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन श्री मनोज त्रिपाठी को ग्रीन पावर सेक्टर में उनके तीन दशक लंबे उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान के लिए कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। अवॉर्ड माननीय श्री न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह (जज, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) ने भेंट किया। इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति ए.के. पटनायक (पूर्व जज, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) भी उपस्थित रहे।

श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में BBMB ने सतत ऊर्जा और हरित ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके कार्यकाल ने भारत की ग्रीन पावर नीति को नयी दिशा और मजबूती प्रदान की है।
कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवॉर्ड देशभर में उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र के विकास में असाधारण योगदान दिया हो।

























