इस पुल पर जाने से पहले वाहन चालक जरूर ध्यान दें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

Ludhiana

नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने जगराओं पुल की हाल ही में ढही बाहरी ईंटों की दीवार के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। भारी बारिश के बाद पुल की बाहरी दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे नगर निगम ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इस काम में गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जी.एन.डी.ई.सी.) के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।

Ludhiana

सुरक्षा के मद्देनजर विश्वकर्मा चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले पुल के एक हिस्से पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, ताकि मरम्मत के दौरान और कोई नुकसान न हो। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त कमिश्नर परमदीप सिंह, निगरान इंजीनियर रणजीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर बलविंदर सिंह, जी.एन.डी.ई.सी. के विशेषज्ञ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने बताया कि जी.एन.डी.ई.सी. के विशेषज्ञों को विस्तृत अध्ययन के साथ पुल की सड़कों को चौड़ा करने सहित विभिन्न सुधारात्मक योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पुल की मजबूती बढ़ाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन