कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चीमा मंडी स्थित खेल परिसर में आधुनिकतम सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का उद्घाटन किया और इसे जनता को समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि 5.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक बस स्टैंड 16,555 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है, जो बुनियादी ढांचे को केवल परिवहन सुविधा तक सीमित न रखते हुए एक सामुदायिक केंद्र के रूप में पुनर्परिभाषित करता है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि खेल सुविधाओं से सुसज्जित यह अनोखा बस स्टैंड मॉडल जनता द्वारा अधिकतम उपयोग के लिए तैयार किया गया है, जिससे लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सकें और युवाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

























