केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एडित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट (ABET) की पहल Mpower के साथ मानसिक स्वास्थ्य समझौता पत्र (MoU) को तीन वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। डिप्टी कमांडेंट श्री विशाल बंसल (CISF इकाई बीएसएल परियोजना सुंदरनगर) ने बताया कि यह MoU 11 सितंबर 2025 को दोबारा हस्ताक्षरित किया गया। प्रोजेक्ट मन CISF व Mpower द्वारा मिलकर शुरू की गई एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य बल के कर्मियों व उनके परिवारों का मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ बनाना है। इसकी स्थापना श्रीमती नीरजा बिरला ने की थी।

इस मौके पर श्रीमती परवीन शेख (अध्यक्ष, Mpower) और श्रीमती सुधा सेनथिल (उपाध्यक्ष, Sanrakshika) ने MoU पर हस्ताक्षर किए। पिछले वर्ष इस पहल से 75,000 से अधिक CISF कर्मी व उनके परिवार लाभान्वित हुए हैं और CISF में आत्महत्या दर राष्ट्रीय औसत से कम हो गई है। वर्तमान में CISF के 13 सेक्टरों में 23 काउंसलर/क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सेवाएं दे रहे हैं, जिसे नए समझौते के बाद बढ़ाकर 30 किया जाएगा एवं नई जगहों तक सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। यह साझेदारी CISF को मानसिक तौर पर और मजबूत बनाएगी।


























