राइज एंड फॉल भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वजह से बन रहा वायरल, धनश्री वर्मा के साथ दिखी फ्लर्टिंग केमिस्ट्री

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

अमेजन एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को भोजपुरी सिंगर और पावर स्टार पवन सिंह की वजह से खूब सुर्खियां मिल रही हैं। हाल ही में शो के अगले एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें पवन सिंह और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच आकर्षक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

प्रोमो में दिखाया गया है कि धनश्री वर्मा ब्लैक ट्राउजर और जैकेट के साथ रेड लिपस्टिक लगाकर पवन सिंह सहित बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ गेम डिस्कशन कर रही हैं। इस दौरान पवन सिंह कहते हैं,
“आपने जो आज होंठ लाली लगाया है न, ड्रेस कुछ भी हो, एक बिंदी लगा लीजिए।”
धनश्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया,
“इंडियन पहनूंगी तो बिंदी लगाऊंगी ना। अगर तीसरे हफ्ते हम चार कंटेस्टेंट बचे तो प्रॉमिस करती हूं कि मैं इंडियन पहनूंगी, बिंदी लगाकर।”

इस पर पवन सिंह ने हंसी में कहा,
“तो मैं भी बोल रहा हूं, जिस दिन आप इंडियन पहनेंगी, मैं कोई भी काम छोड़कर इस घर में आ जाऊंगा।”

‘राइज एंड फॉल’ का प्रसारण 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है। इस शो में कंटेस्टेंट्स को दो अलग-अलग फ्लोर पर रखा गया है –

  • पेंट हाउस फ्लोर: जहां कंटेस्टेंट्स को लग्जरी और सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

  • बेसमेंट फ्लोर: जहां उन्हें बेसिक जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन