भगवान परशुराम मंदिर में माता-पिता की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा

SHARE:

भगवान श्री परशुराम मंदिर में 15 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा विशेष रूप से मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम के माता-पिता की स्मृति में आयोजित की जा रही है।

कथा का भव्य उद्घाटन भव्य रथ यात्रा के साथ हुआ, जिसमें श्री व्यास जी, श्रीमती हेमा गैरोला जी के नेतृत्व में सम्मानित महिलाओं ने बैंड-बाजे के साथ भाग लिया। कथा का पद्म पुरूष आचार्य श्री सुरेश शास्त्री जी व्यास उत्तराखंड वाले के मुखरविन्द से किया जा रहा है।

कथा के लिए पंडित सीता राम शास्त्री, पंकज शास्त्री, अमर कृष्णा शास्त्री, भास्कर शास्त्री सहित अन्य सहयोगी मौजूद हैं। लाइव प्रसारण के लिए प्रदीप नौटियाल और सौरभ सेमवाल तथा ध्वनि प्रबंधन के लिए सोनू उपस्थित हैं।

मंदिर के पुजारियों तथा समिति के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर कंबाली, बावा वाइट हॉउस, बेस्टक मॉल होते हुए पुनः मंदिर पर समापन हुई।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य