पाकिस्तान की एशिया कप से रेफरी हटाने की मांग खारिज: टीम इंडिया ने PAK खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, PCB ने दोषी ठहराया रेफरी को

SHARE:

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एशिया कप 2025 से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग को खारिज कर दिया है। विवाद तब शुरू हुआ था जब 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। PCB ने इस घटना के लिए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया था।

सूत्रों के अनुसार यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि BCCI और भारत सरकार की सहमति से यह रणनीति बनाई गई थी। भारतीय टीम का यही रुख पूरे टूर्नामेंट में बरकरार रहेगा। अगर भारत 28 सितंबर को फाइनल में पहुंचता है और जीतता है, तो टीम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी। नकवी वर्तमान में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं।

भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को सुपर-4 राउंड में फिर आमने-सामने हो सकते हैं। इस बार भी भारतीय टीम का रवैया वैसा ही रहेगा।

PCB ने रेफरी को जिम्मेदार बताया

PCB का आरोप है कि मैच रेफरी ने भारतीय टीम को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के लिए प्रेरित किया। मोहसिन नकवी ने ICC कोड ऑफ कंडक्ट और क्रिकेट की स्पिरिट का उल्लंघन कर रेफरी को हटाने की मांग की थी। हालांकि, ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि यदि रेफरी को नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकता है।

पूर्व खिलाड़ी भी विवाद में

पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ, शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी ने इस विवाद पर चिंता जताई और क्रिकेट को खेल ही रहने देने की अपील की।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का रुख

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम का यह फैसला खेल भावना से ऊपर था। टीम भारतीय सैन्य बल और पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़ी है।

नियम क्या कहते हैं?

ICC या ACC के नियमों में विरोधी टीम से हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है, बल्कि यह खेल भावना का प्रतीक माना जाता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बाध्यता नहीं है।

PCB का निर्देशिक निलंबन

शिकायत में देरी के लिए PCB ने अपने डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशंस उस्मान वहाला को सस्पेंड कर दिया है।

एंडी पायक्रॉफ्ट कौन हैं?

एंडी जॉन पायक्रॉफ्ट जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने 3 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले हैं और 2009 में ICC मैच रेफरी के एलीट पैनल में शामिल हुए थे।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य