पैसे के विवाद में 24 वर्षीय बेटे ने मां की की हत्या

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

पैसे के विवाद में 24 वर्षीय बेटे ने मां की की हत्या

पैसे को लेकर विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, परिवार और गांव में मचा सदमा

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। भोरंज उपमंडल के बैलग गांव में 24 वर्षीय बेटे ने पैसे को लेकर विवाद के दौरान अपनी 48 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सोमलता के रूप में हुई है।

मामला मंगलवार का है, जब घर पर केवल मां-बेटा ही मौजूद थे। खाना खाने के दौरान पैसों को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में आकर आरोपी ने प्रेस से अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दरवाजा बंद करके खुद को बेहोश दिखाने का नाटक किया और बताया कि तीन-चार अज्ञात लोग आए थे, जिन्होंने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश किया और उसकी मां की हत्या कर फरार हो गए।

प्रारंभिक तौर पर पुलिस उसकी कहानी में उलझ गई और संदिग्धों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें गठित की गईं। लेकिन शाम को शक के आधार पर बेटे को थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उसके बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस को उस पर गहरा संदेह हुआ। अगले दिन, हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने भोरंज थाने में उसकी कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसने हाल ही में एक गाड़ी खरीदी थी और इसके लिए अपनी मां से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे नहीं मिलने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतका का पति पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में ऊना के एक संस्थान में कार्यरत हैं। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। बेटे की इस करतूत से पूरा परिवार और गांव गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन