एमसीएम ने ‘धरोहर’ टैलेंट हंट के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत का शानदार उत्सव मनाया

SHARE:

चंडीगढ़, 17 सितंबर: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने हाल ही में ‘धरोहर’ नामक एक रंगारंग टैलेंट हंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नए पीढ़ी में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिभा का प्रदर्शन करना था।

इस मौके पर विभिन्न संकायों से आए छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक कढ़ाई जैसे फुलकारी, बाघ, दसूती के साथ-साथ एन्नू मेकिंग, परांदा-बुनाई, नाला मेकिंग, गुड़ियाँ पटोले, क्रोशे, रंगोली और मेहंदी डिज़ाइनिंग जैसी लोक शिल्प कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर प्रतिभागी ने अपनी कला के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।

कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पारंपरिक कलाओं को जीवित रखने के साथ-साथ छात्रों में अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने गृह विज्ञान विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की, जो लगातार नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में अपनी पहचान के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को भी विकसित करता है।”

इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि भारतीय परंपराओं की गहराई और महत्व को भी उजागर किया।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य