अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास: एक झटके में बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने 100 T20I विकेट लेने वाले पहले भारतीय

India vs Oman, Asia Cup 2025: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एशिया कप 2025 के स्क्वाड में तो जगह मिली थी, लेकिन यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। आखिरकार ओमान के खिलाफ उतरे और इस मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया।

भले ही उनकी इकॉनमी रेट 9 से ज्यादा रही, लेकिन आखिरी ओवर में विनायक शुक्ला का विकेट झटकते ही अर्शदीप ने ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया, जिसका इंतजार वह लंबे समय से कर रहे थे। इस एक विकेट के साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। यही नहीं, उन्होंने एक साथ चार बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

अर्शदीप सिंह के ऐतिहासिक रिकॉर्ड

  1. टी20I में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय
    • नवंबर 2022 में डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने महज तीन साल में यह मुकाम हासिल कर लिया।
  2. भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट
    • अर्शदीप सिंह – 100 विकेट (64 पारी)
    • युजवेंद्र चहल – 96 विकेट (80 पारी)
    • हार्दिक पंड्या – 96 विकेट (117 पारी)
    • जसप्रीत बुमराह – 92 विकेट (72 पारी)
    • भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट (87 पारी)
  3. दुनिया के सबसे तेज 100 T20I विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
    • अर्शदीप सिंह – 64 पारियां
    • रिज़वान बट – 66 पारियां
    • हारिस रऊफ़ – 69 पारियां
    • बिलाल खान – 71 पारियां
    • मार्क अडायर – 72 पारियां
  4. सबसे कम गेंदों में 100 विकेट लेने वालों की सूची में शामिल
    • राशिद खान – 1185 गेंदें
    • संदीप लामिछाने – 1220 गेंदें
    • अर्शदीप सिंह – 1329 गेंदें
    • वानिंदु हसरंगा – 1368 गेंदें
Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन