बिहार सरकार का बड़ा फैसला: विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

बिहार सरकार का फैसला विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को राहत

वंचित वर्गों के उत्थान के लिए बड़ा फैसला, विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

पटना: न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे विकास मित्रों को अब और सशक्त बनाया जाएगा।

विकास मित्रों के लिए नई सुविधाएं

  • टैबलेट खरीदने हेतु ₹25,000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी, ताकि वे योजनाओं से जुड़े लाभुकों का डाटा संधारण और अन्य कामकाज आसानी से कर सकें।

  • परिवहन भत्ता ₹1,900 से बढ़ाकर ₹2,500 प्रतिमाह कर दिया गया है।

  • स्टेशनरी भत्ता ₹900 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिमाह कर दिया गया है।

इन फैसलों से विकास मित्रों को क्षेत्र भ्रमण और दस्तावेज़ संकलन में अधिक सुविधा होगी।

शिक्षा सेवकों के लिए प्रोत्साहन

महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने और महिलाओं को साक्षर बनाने में योगदान देने वाले शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज सहित) को भी डिजिटल साधनों से सशक्त किया जाएगा।

  • प्रत्येक शिक्षा सेवक को स्मार्टफोन खरीदने के लिए ₹10,000 की राशि दी जाएगी।

  • शिक्षण सामग्री मद की राशि ₹3,405 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रति केंद्र प्रति वर्ष कर दी गई है।

मनोबल में वृद्धि

सरकार का मानना है कि इन फैसलों से विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह तथा लगन से अपनी जिम्मेदारियां निभा पाएंगे।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन