Karwa Chauth 2025 Date: 9 या 10 अक्टूबर कब है करवाचौथ? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

Karwa Chauth 2025 Date

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत का इंतजार सुहागिन महिलाओं को सालभर रहता है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। व्रत का उद्देश्य पति की लंबी उम्र, दांपत्य सुख और वैवाहिक जीवन की मजबूती के लिए होता है।

Karwa Chauth 2025 Date

करवा चौथ 2025 कब है? (Karwa Chauth 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में करवा चौथ 10 अक्टूबर को रखा जाएगा।

  • चतुर्थी तिथि की शुरुआत: 09 अक्टूबर, रात 10:54 बजे

  • चतुर्थी तिथि का समापन: 10 अक्टूबर, शाम 07:38 बजे

  • पूजन का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:16 बजे से शाम 06:29 बजे तक

  • चंद्रोदय का समय: शाम 07:42 बजे




करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट (Karwa Chauth Pujan Samagri)

पूजा के लिए इन सामग्रियों की आवश्यकता होगी:

  • फूल, दीपक, पूजन थाली

  • कच्चा दूध, दही, घी, शक्कर

  • गंगाजल, अक्षत, सिंदूर, मेहंदी

  • चूड़ियां, बिछुए, महावर, चुनरी

  • पीली मिट्टी, चलनी, जल से भरा लोटा

  • मिठाई, अगरबत्ती, बिंदी और कंघा

करवा चौथ 2025 उपाय (Karwa Chauth Upay)

  • वैवाहिक जीवन की मजबूती के लिए: व्रत के दिन पीली चूड़ियां पहनें। यह दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ाता है।

  • मां दुर्गा की कृपा के लिए: दुर्गा चालीसा का पाठ करें या 108 बार “मां दुर्गा” का नाम जपें।

  • दान का महत्व: इस दिन केसर, लाल सिंदूर, इत्र और चने की दाल का दान करना शुभ और फलदायी माना जाता है।





👉 इस प्रकार करवा चौथ 2025 का पर्व 10 अक्टूबर को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन