कुरुक्षेत्र | जनतक खबर ब्यूरो
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा को 825 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाह ने 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास एक साथ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अमित शाह ने बटन दबाकर 262.51 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजनाओं का उद्घाटन और 562.49 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

🏥 नर्सिंग कॉलेज और स्वास्थ्य सुविधाएं
गृह मंत्री ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में बने पांच नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया —
-
कुरुक्षेत्र (खेड़ी रामनगर) – ₹44.40 करोड़
-
कैथल (धेरडू) – ₹43.97 करोड़
-
पंचकूला (खेडावाली) – ₹39.13 करोड़
-
फरीदाबाद (दयालपुर) – ₹45 करोड़
-
फरीदाबाद (अरूआ) – ₹47.44 करोड़
इसके साथ ही शाह ने 12.03 करोड़ रुपये से तैयार दिल्ली-हिसार रोड पर दो लेन पुल, और करनाल, सोनीपत व नूंह में अस्पतालों की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया —
-
करनाल: ₹76.19 करोड़ से 100-बेड अस्पताल
-
सोनीपत: ₹138.12 करोड़ से मातृ एवं शिशु ब्लॉक
-
नूंह: ₹33 करोड़ से मातृ एवं शिशु ब्लॉक
🚓 पुलिस, जेल और अन्य परियोजनाएं
शाह ने जींद पुलिस लाइन में 84 आवासों, नारनौल पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, और चरखी दादरी व पंचकूला में नई जिला जेलों का शिलान्यास किया।
-
रोहतक–दिल्ली बॉर्डर रोड सुदृढ़ीकरण – ₹25.04 करोड़
-
रोहतक डेयरी कॉम्प्लेक्स – ₹13.88 करोड़
-
चरखी दादरी जिला जेल – ₹97.73 करोड़
-
पंचकूला जिला जेल – ₹86.17 करोड़
👥 कार्यक्रम में मौजूद रहे अनेक मंत्री
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, और कई अन्य मंत्री एवं सांसद उपस्थित रहे।

























