Himachal News: मनाली में प्रवासी ने पत्नी की गला काटकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

मनाली में प्रवासी ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

मामूली झगड़े के बाद दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस जांच में जुटी

निजी संवाददाता — मनाली।
मनाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान रोहित कुमार (37) निवासी मंगलपुर, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। वह मनाली के अलेऊ गांव में किराए के मकान में पत्नी निधि और अपनी छोटी बेटी के साथ रह रहा था।

पुलिस के अनुसार शनिवार को पति-पत्नी के बीच मामूली झगड़ा हुआ, जिसके बाद रोहित ने गुस्से में आकर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मनाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

डीएसपी के.डी. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रोहित को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारणों की गहन जांच जारी है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद को वारदात का कारण माना जा रहा है।

यह घटना स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले क्या कोई और विवाद या कारण मौजूद था।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य