मोहाली: टेंडर न खुलने पर मेयर का विरोध, बोले—सरकार कर रही ज़रूरी विकास कार्यों में राजनीति

Picture of Vivek Singh

Vivek Singh

FOLLOW US:

मोहाली में टेंडर विवाद पर मेयर सिद्धू का विरोध तेज

मोहाली। नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर 10 में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने फेज़-7 में ब्राइट कंपनी द्वारा सीवेज सफाई के लिए लाई गई मशीनों में से एक का प्रदर्शन किया। इस मौके पर वार्ड 11 की पार्षद अनुराधा आनंद और समाजसेवी टिंकू आनंद भी मौजूद रहे।

मेयर ने कहा कि मोहाली एक पुराना शहर है और यहां का 50 साल पुराना सीवेज सिस्टम अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। पुराने डार्ट सिस्टम की वजह से शहर में बार-बार जाम की स्थितियां पैदा होती हैं। उन्होंने बताया कि ब्राइट कंपनी ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रस्ताव दिया था और नगर निगम में टेंडर भी जमा कर दिया है।

हालांकि, मेयर ने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय विभाग फिलहाल टेंडर नहीं खोल रहा, और अधिकारियों के अनुसार, राज्य स्तर पर नई व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया जारी है, जिसमें समय लग सकता है। मेयर ने कहा कि उन्होंने निगम अधिकारियों से प्रोविजनल टेंडर खोलने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर चिंता जताई है।

मेयर सिद्धू ने कहा कि सीवेज जाम होने से बदबू और बीमारियां फैलती हैं, इसलिए इसकी सफाई सबसे प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ज़रूरी विकास कार्यों में राजनीति कर रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन