फरीदाबाद: स्कूल परिसर में शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

SHARE:

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सिकरोना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्कूल परिसर में 29 वर्षीय शिक्षिका संध्या की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज दो घंटे के भीतर आरोपी 21 वर्षीय अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल परिसर में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे संध्या स्कूल पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी अमित सफेद कपड़े से अपना चेहरा ढककर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और शिक्षिका से मिलने की बात कही। संध्या जैसे ही मुख्य द्वार की ओर पहुंचीं, आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने शिक्षिका पर करीब 27 बार वार किए। यह पूरी खौफनाक वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई।

2 साल से कर रहा था पीछा, शिकायत की चेतावनी से था नाराज

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित पिछले दो वर्षों से संध्या का पीछा कर रहा था और उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। संध्या ने उसके इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया था और हाल ही में छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। हालांकि, आरोपी ने पहले माफी मांग ली थी, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि वह इसी बात से रंजिश रख रहा था और बदला लेने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के समय परिसर में किसी सुरक्षा गार्ड के न होने की बात कही जा रही है, जिससे आरोपी को आसानी से प्रवेश मिल गया। फिलहाल, सेक्टर-58 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य