पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की हत्या का आरोप, बहू से अवैध संबंध का आरोप; पत्नी और बेटी समेत 4 पर मामला दर्ज

SHARE:

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ उनके बेटे अकील मुस्तफा की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के मांसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61 के तहत दर्ज हुआ है।

35 वर्षीय अकील मुस्तफा, जो पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकील थे, की 16 अक्तूबर को पंचकूला स्थित घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे दवाओं की ओवरडोज से हुई मौत बताया गया, लेकिन बाद में सामने आए 27 अगस्त के वीडियो ने पूरा मामला पलट दिया।

वीडियो में अकील ने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने और परिवार द्वारा उसकी हत्या की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस वीडियो के बाद अकील के परिचित शमशुद्दीन ने पुलिस में शिकायत देकर जांच की मांग की थी।

पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुष्टि की कि 20 अक्तूबर की रात FIR दर्ज की गई है और एसीपी रैंक अधिकारी की अगुवाई में विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी गई है। जांच में अकील की मौत और वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जाएगी।

गौरतलब है कि मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते थे। उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना दो बार मालेरकोटला से कांग्रेस विधायक और पंजाब सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य