भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच बारिश के चलते रद्द, 9.4 ओवर का ही खेल हो पाया

SHARE:

IND vs AUS 1st T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, मैच रद्द घोषित

कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टी-20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैच में केवल 9.4 ओवर का ही खेल संभव हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बारिश ने बार-बार खेल में खलल डाला।

भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 14 गेंदों में 19 रन बनाए और नेथन एलिस की गेंद पर टिम डेविड के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जब दूसरी बार बारिश ने खेल रोका, तब भारत ने 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए थे।

सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों पर 39 रन और शुभमन गिल 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद थे। इस दौरान सूर्यकुमार ने दो छक्के लगाए और 150 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए, ऐसा करने वाले वे रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए। लगातार बारिश के चलते अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य