Ind vs Aus 1st T20: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

SHARE:

IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी

कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, लेकिन शुरुआत में गेंदबाजी से फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अगर वे टॉस जीतते, तो पहले बल्लेबाजी ही करते। उन्होंने कहा कि टीम तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया कि उन्हें बाएं पैर में क्वाड्रिसेप्स की चोट है और गर्दन में दर्द भी है।

भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिच ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेजलवुड।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य