IND vs PAK: बुमराह की एक विकेट में छिपा कमाल, अर्शदीप के हाथ में है इतिहास रचने का सुनहरा मौका – दुबई में होगा धमाका

SHARE:

ind-vs-pak-bumrah-arshdeep-history-dubai

एशिया कप 2025 की गर्मी यूएई में अपने चरम पर है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब आज रात 8 बजे दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच दूसरा धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। राजनीतिक विरोध के बावजूद यह हाईवोल्टेज मैच सभी की निगाहों का केंद्र बना हुआ है।

बुमराह का रिकॉर्ड चैलेंज

टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार दोनों के नाम अब तक 90-90 विकेट दर्ज हैं। अगर बुमराह आज पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट भी लेते हैं, तो वह भुवी को पीछे छोड़ते हुए नंबर 4 पर आ जाएंगे। भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था और फिलहाल टी20 लीग के जरिए वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

अर्शदीप सिंह कर सकते हैं इतिहास

टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब तक 99 विकेट ले चुके हैं। आज अगर उन्हें एक और विकेट मिला तो वह टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए 100 विकेट पूरे करने वाले पहले और इकलौते बॉलर बन जाएंगे।

भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड

टी20 में भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 बार जीत हासिल की है जबकि पाकिस्तान के खाते में केवल 3 जीत हैं। हाल ही में जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य