बोनी कपूर ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, यूपी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा

SHARE:

Discussion held on UP Film City project

लखनऊ में सीएम योगी से मिले बोनी कपूर, यूपी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर की चर्चा, श्रीदेवी संग बिताए पलों को किया याद

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच यूपी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर चर्चा हुई। सीएम कार्यालय ने इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,

“आज लखनऊ में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री @BoneyKapoor जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।”

इस मौके पर बोनी कपूर लाल कुर्ता-पायजामा में नजर आए और मुख्यमंत्री ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

बता दें कि बोनी कपूर यूपी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के साझेदारों में से एक हैं। यह परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) क्षेत्र में स्थित है और इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण, मीडिया, मनोरंजन और पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनाना है।

इस भेंट के बाद, बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी और बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जो उनके करियर के शुरुआती वर्षों की लग रही थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने तिरुपति यात्रा और उनके साथ बिताए जीवन के यादगार लम्हों को भी याद किया।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य