पंजाब पुलिस का हेरोइन तस्करी गिरोह पर बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार

SHARE:

पंजाब पुलिस का हेरोइन तस्करी गिरोह पर बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार

खन्ना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं और उनके पास से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गैंग का चौथा साथी फिलहाल रोपड़ जेल में बंद है, लेकिन वह जेल से गैंग के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में था।

खन्ना के एस.पी. (आई) पवनजीत ने बताया कि यह सफलता एस.एस.पी. डॉ. ज्योति यादव बैंस के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत दोराहा थाना पुलिस टीम ने हासिल की है।

पंजाब पुलिस का हेरोइन तस्करी गिरोह पर बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार

ऐसे हुआ तस्करों का भंडाफोड़

  • 18 सितंबर को दोराहा पुलिस ने दिल्ली से आ रही एक पी.आर.टी.सी. बस को शक के आधार पर रोका।

  • बस में बैठे गुरलाल सिंह गोरा निवासी जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन मिली।

  • पूछताछ के दौरान मोहम्मद इरशाद (जिला मोहाली), दविंदर सिंह (जिला तरनतारन) और जेल में बंद लवप्रीत सिंह के नाम सामने आए।

  • इसके बाद दविंदर सिंह की गिरफ्तारी हुई और उसके पास से 705 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

  • 21 सितंबर को मोहम्मद इरशाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मास्टरमाइंड पहले भी पकड़ा जा चुका है

जांच में सामने आया कि गुरलाल सिंह गोरा पहले भी कई बार हेरोइन तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

  • 1 मई 2024 को तरनतारन के खालड़ा थाने में उस पर मामला दर्ज हुआ था, जिसमें 840 ग्राम हेरोइन और 4100 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए थे।

  • तरनतारन के पट्टी थाने में भी उसके खिलाफ एक केस दर्ज है, जिसमें एक किलो हेरोइन जब्त की गई थी।

  • पुलिस का कहना है कि गुरलाल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर भारत में सप्लाई करता था।

आगे की कार्रवाई

एस.पी. पवनजीत ने बताया कि रोपड़ जेल में बंद लवप्रीत सिंह को पूछताछ के लिए लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने जेल से बाहर गैंग के साथ किस तरह संपर्क बनाए रखा। पुलिस को गिरोह से और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य