सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ बनी ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग, समीर अंजन ने बताया म्यूज़िक होगा जबरदस्त
मुंबई/लेह — सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मशहूर गीतकार समीर अंजन ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने ५ से ६ दमदार गानों के बोल लिखे हैं, जिनकी धुनें हिमेश रेशमिया ने तैयार की हैं।

Friday Talkies को दिए एक इंटरव्यू में समीर ने कहा,“सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान में मैंने हिमेश के साथ काम किया है, बहुत कमाल की हिस्टॉरिकल पिक्चर है… उसका म्यूज़िक बहुत ज़बरदस्त हुआ है। अभी लेह-लद्दाख में शूट हो रही है, फिर मुंबई में कुछ हिस्सों की शूटिंग होगी।”
इस खुलासे ने फिल्म के म्यूज़िक को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सलमान और हिमेश की जोड़ी पहले भी कई हिट एल्बम दे चुकी है, ऐसे में बैटल ऑफ गलवान से भी ब्लॉकबस्टर की उम्मीद की जा रही है।
चित्रांगदा सिंह की एंट्री, सलमान के साथ पहली फिल्म
फिल्म की शूटिंग इस वक्त लेह, लद्दाख में चल रही है, जहां एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी शूटिंग शेड्यूल में शामिल हो गई हैं। ये उनकी सलमान खान के साथ पहली फिल्म है।

Hindustan Times से बातचीत में चित्रांगदा ने कहा:
“शुरू में थोड़ी घबराहट थी क्योंकि सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन लोग मुझे उनके साथ एक्सेप्ट कर रहे हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।”
सलमान खान की लेह में शिष्टाचार मुलाकात
शूटिंग के दौरान सलमान खान ने लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज निवास, लेह में पारंपरिक थंका कैनवास पेंटिंग भेंट में प्राप्त की, जिसमें बुद्ध के जीवन से जुड़ी झलकियां दिखाई गई थीं। सलमान और उपराज्यपाल की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऐतिहासिक मनोरंजन की ओर बढ़ता एक और कदम
बैटल ऑफ गलवान एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो भारतीय सैनिकों की वीरता पर आधारित है। सलमान खान के लीड रोल में होने, हिमेश रेशमिया के संगीत और समीर अंजन के बोलों के साथ यह फिल्म एक बड़ी सिनेमाई घटना बनने की ओर अग्रसर है।
रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार अभी बाकी है।

























