नासिक स्कूल को ईमेल से बम की धमकी, जांच में निकली अफवाह

SHARE:

नासिक: स्कूल के बाथरूम में बम की अफवाह से मची अफरातफरी, जांच के बाद निकली झूठी धमकी

इंदिरानगर पुलिस स्टेशन को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से सोमवार को नासिक के एक निजी स्कूल में हड़कंप मच गया। यह धमकी नासिक के वाडा पाथरी रोड स्थित नासिक कैम्ब्रिज हाई स्कूल के बाथरूम में बम लगाए जाने को लेकर दी गई थी। हालांकि, दो घंटे की जांच और खोजबीन के बाद यह धमकी अफवाह साबित हुई।

पुलिस निरीक्षक तृप्ति सोनावणे ने जानकारी देते हुए बताया, “इंदिरानगर पुलिस स्टेशन को सोमवार तड़के करीब 2:45 बजे एक फर्जी ईमेल आईडी से धमकी भरा मेल मिला, जिसमें लिखा था कि नासिक कैम्ब्रिज हाई स्कूल के बाथरूम में बम रखा गया है।”

स्कूल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को बुलाकर स्कूल परिसर की गहन तलाशी करवाई। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और स्कूल को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

फिलहाल साइबर पुलिस की मदद से फर्जी ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश जारी है। पुलिस ने कहा है कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य