Bigg Boss 19: नेहल चूडासमा बदलेंगी टीम? अमाल मलिक के ग्रुप को लगा बड़ा झटका

SHARE:

Bigg Boss 19 नेहल चूडासमा ने अमाल मलिक की टीम छोड़ी

Bigg Boss 19 Latest Update: बिग बॉस 19 के घर में नए समीकरण बनते नज़र आ रहे हैं। सीक्रेट रूम से वापसी करने के बाद नेहल चूडासमा अब अमाल मलिक की टीम से दूरी बनाती दिख रही हैं। लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने फरहाना भट्ट से बातचीत में साफ किया कि उन्हें गौरव खन्ना का ग्रुप ज्यादा ईमानदार और अच्छे दिल वाला लगता है।

नेहल का झुकाव गौरव खन्ना की टीम की ओर

नेहल ने फरहाना से बातचीत में कहा कि गौरव खन्ना की टीम के लोग उन्हें ज्यादा पसंद आते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनका यह फैसला निजी राय है और इसका टास्क या गेम से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रैक्टिकल गेम प्लान

नेहल ने आगे यह भी कहा कि वह गेम को लेकर प्रैक्टिकल हैं। अगर सिच्युएशन की मांग हुई तो वह उसी हिसाब से फैसला लेंगी। उनके इस बयान से साफ है कि बिग बॉस के घर में पलभर में समीकरण बदल सकते हैं।

Bigg Boss 19 नेहल चूडासमा ने अमाल मलिक की टीम छोड़ी

अमाल मलिक के ग्रुप को झटका

नेहल का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ने जहां उनकी ईमानदारी की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स का मानना है कि इस कदम से घर के अंदर नया तनाव पैदा हो सकता है। अब देखना होगा कि अमाल मलिक और उनकी टीम इस स्थिति पर कैसी प्रतिक्रिया देती है।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य