नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023: मोहनलाल को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, स्पीच ने जीता दिल, खड़े होकर दी तालियां

SHARE:

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के सम्मान

नई दिल्ली। 23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को उन के चार दशक लंबे योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के सम्मान

पुरस्कार ग्रहण करते समय उनकी स्पीच ने हर किसी का दिल छू लिया। मोहनलाल ने यह अवॉर्ड व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक सामूहिक सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनकी इंडस्ट्री की लेगेसी और क्रिएटिविटी को समर्पित है। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद सभी लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया और तालियों से स्वागत किया।

के चार दशक लंबे योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया।

मोहनलाल ने कहा –
“मैं मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधि हूं और राज्य से यह सम्मान पाने वाला दूसरा और सबसे युवा कलाकार हूं। यह पल केवल मेरा नहीं है, बल्कि पूरी इंडस्ट्री का है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह क्षण जीने का अवसर मिलेगा।”

इन सितारों को भी मिला सम्मान

  • शाहरुख खान – फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर

  • विक्रांत मैसी12th फेल के लिए बेस्ट एक्टर

  • रानी मुखर्जीमिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस

  • शिल्पा रावजवान के गाने “चलेया” के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर

  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – कई कैटेगरी में अवॉर्ड, निर्माता करण जौहर ने रिसीव किया

  • जानकी बोड़ीवाला – गुजराती फिल्म वश के लिए सम्मानित

  • कटहल – बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड, निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड

इस तरह 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जहां बॉलीवुड सितारों ने चमक बिखेरी, वहीं मोहनलाल की मौजूदगी और उनका भावुक संबोधन समारोह की सबसे बड़ी हाइलाइट रहा।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य