Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के ‘शाही शौक’ – कॉफी के लिए आगरा, दाल के लिए दिल्ली और लंदन से बिस्किट!

SHARE:

Bigg Boss 19 तान्या मित्तल के शाही शौक ने उड़ाए होश

बिग बॉस 19 में इस बार कंटेस्टेंट के रूप में आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल अपनी अजीबोगरीब आदतों के कारण चर्चा में हैं। शो के शुरुआत से ही उनकी लाइफस्टाइल और शौक देखकर घरवाले और दर्शक दोनों हैरान रह गए हैं।

Bigg Boss 19 तान्या मित्तल के शाही शौक ने उड़ाए होश

☕ कॉफी के लिए ग्वालियर से आगरा का सफर

तान्या ने शो में खुलासा किया कि वह सिर्फ कॉफी पीने के लिए ग्वालियर से आगरा तक का सफर तय करती हैं। खास बात यह है कि वह अपनी कॉफी को आइस बॉक्स में पैक करके ले जाती हैं और ताजमहल के पीछे गार्डन में बैठकर उसका मजा लेती हैं।

🍪 लंदन से आते हैं खास बिस्किट

तान्या ने बताया कि हर दो महीने में उनके लिए लंदन से बिस्किट आते हैं। अगर उन्हें ये बिस्किट न मिलें तो वे रोने लगती हैं। इस खुलासे पर शो में मौजूद शहबाज और अमाल मलिक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

🍲 6 घंटे ट्रेवल कर खाने जाती हैं दाल

तान्या ने बताया कि उन्हें दिल्ली के एक होटल की दाल इतनी पसंद है कि उसके लिए वह 6 घंटे का सफर तय करती हैं। यहां तक कि उस दिन अपने स्टाफ को भी छुट्टी दे देती हैं और रात में दाल खाकर ग्वालियर लौट आती हैं।

👶 बच्चों के लिए बॉडीगार्ड का सपना

तान्या ने शो में यह भी बताया कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चों के पास बॉडीगार्ड हों और उनके लिए रिमोट कंट्रोल वाली कारें हों। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ये बातें अपने बॉयफ्रेंड से साझा कीं तो उनका ब्रेकअप हो गया।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य