पंजाब को रेलवे से बड़ी सौगात: राजपुरा–मोहाली रेल लाइन को मंजूरी, फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत भी शुरू होगी

SHARE:

पंजाब को रेल सौगात राजपुरा-मोहाली लाइन, वंदे भारत

पंजाब के लोगों के लिए भारतीय रेलवे से डबल गिफ्ट आया है। लंबे समय से अटकी पड़ी राजपुरा–मोहाली रेल लाइन को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के शुरू होने से मालवा क्षेत्र सीधे चंडीगढ़ से जुड़ जाएगा। यह रेल लिंक हजारों यात्रियों के लिए सफर को तेज़, सुगम और सुविधाजनक बनाएगा।

इसके साथ ही रेलवे ने एक नई फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा भी की है। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी और बठिंडा, धुरी, पटियाला और अंबाला में ठहरेगी।

पंजाब को रेल सौगात राजपुरा-मोहाली लाइन, वंदे भारत

इन दोनों प्रोजेक्ट्स से प्रदेश में न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि क्षेत्रीय विकास और व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी। मालवा निवासियों के लिए यह दशकों पुरानी मांग पूरी होने जैसा है। रेलवे की ये घोषणाएं पंजाब में कनेक्टिविटी मजबूत करने और आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाली साबित होंगी।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य