सैयारा कपल अहान पांडे और अनीत पड्डा का ऑफ-स्क्रीन रोमांस, क्या पब्लिक होने से रोका गया?

SHARE:

अहान पांडे और अनीत पड्डा, जो फिल्म “सैयारा” के स्टार हैं, reportedly ऑफ-स्क्रीन भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन खबर है कि यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा ने दोनों को फिलहाल अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने की सलाह दी है ताकि उनके करियर पर कोई असर न पड़े।

सूत्रों के मुताबिक, अहान और अनीत की नज़दीकियां “सैयारा” की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। एक सोर्स ने डेक्कन क्रॉनिकल को बताया –

“ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत लव स्टोरीज़ में से एक है। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच यह रिश्ता बिल्कुल नैचुरली बना। अनीत काफी मासूम और नाज़ुक थीं, अहान ने सेट पर उनका ख्याल रखा। इसी दौरान दोनों की दोस्ती                       गहरी होती गई और आखिरकार ये दोस्ती प्यार में बदल गई। आज दोनों एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं।”

हालांकि, आदित्य चोपड़ा का मानना है कि दोनों का करियर अभी शुरुआती दौर में है और अगर वे अभी अपने रिश्ते को पब्लिक करते हैं, तो यह उनकी पॉपुलैरिटी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए दोनों से कहा गया है कि वे फिलहाल अपने रिश्ते को छुपाकर रखें।

सैयारा की सफलता

“सैयारा” मोहित सूरी के निर्देशन में बनी एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2004 की कोरियन मूवी A Moment to Remember से प्रेरित है और इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया।

18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉज़िटिव रिव्यूज़ मिले। दर्शकों ने फिल्म की कहानी, सूरी का डायरेक्शन, म्यूज़िक और दोनों नए कलाकारों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा। फिल्म ने दुनियाभर में 577 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। यह साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म भी रही और OTT पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ने आदित्य चोपड़ा के साथ तीन-फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। “सैयारा” से उन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च करने के बाद अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Vivek Singh
Author: Vivek Singh

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य