पंजाब के ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के लिए तीन नई सड़क परियोजनाओं की नींव रखी गई। इनमें कोट तंदल से जोगी चीमे तक, चक्क शरीफ से वाया कोटले कुज़रां, चंडा लबाना और राजूबेला तक, तथा पिंड गुनोपुर से ऐतिहासिक शहीद स्थल गुरुद्वारा छोटा कलूका रात ठक तक जाने वाली सड़कें शामिल हैं।
इन प्रमुख विकास कार्यों का उद्घाटन एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां (कादियां विधानसभा इंचार्ज आम आदमी पार्टी ) ने किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों से ग्रामीण और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुँचना आसान होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सदस्य, अधिकारी, और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में पंजाब में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

























