राम कुमार चौधरी ने सालगा में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया

SHARE:

18 सितंबर 2025 को दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत पट्टा नाली के गाँव सालगा में बरसात से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नायब तहसीलदार सूरत सिंह जी, पटवारी, कानूनगो एवं प्रधान हेमचंद जी के साथ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

निरीक्षण के बाद विधायक राम कुमार चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के लिए उपयुक्त जमीन की खोज की जाए ताकि उन्हें राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा, विश्वास और सम्मान की रक्षा करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और हम उनके कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

 

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य