खुद को दुष्यंत चौटाला मानकर घर-घर जाकर भिवानी रैली का निमंत्रण दें कार्यकर्ता – डिप्टी सीएम

Picture of Jantak khabar

Jantak khabar

FOLLOW US:

उचाना/चंडीगढ़, 23 नवंबर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे खुद को दुष्यंत चौटाला मानकर घर-घर जाकर 9 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाली भिवानी रैली का निमंत्रण दें। उन्होंने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ता रैली में भीड़ का नया रिकॉर्ड बनाते है और इस रैली में भी पार्टी कार्यकर्ता नया रिकॉर्ड बनाते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भिवानी में होने वाली रैली प्रदेश की सबसे बड़ी रैली होगी। बुधवार को दुष्यंत चौटाला ने अपने विधानसभा क्षेत्र उचाना के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को भिवानी रैली का न्यौता दिया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रैली में उचाना पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी और ऐसे में यहां से बढ़-चढ़कर क्षेत्रवासियों की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी खुद की गाड़ी नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ बस में सवार होकर रैली में पहुंचे। डिप्टी सीएम ने कहा कि जींद की धरा से ही जेजेपी पार्टी बनी थी। उन्होंने कहा कि उचाना हलका उनकी कर्मभूमि है और यहां के लोगों से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर दौर में यहां के लोग उनके साथ नजर आए है और विकास को लेकर यहां कोई कोर-कसर नहीं रहने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जननायक चौ. देवीलाल के समय यहां के लोगों ने तो रेलगाड़ी में जाकर रैलियों को कामयाब करने का काम किया था। दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। दुष्यंत चौटाला ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

Jantak khabar
Author: Jantak khabar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5
पंजाब में आई भयंकर बाढ़ का ज़िम्मेदार आप किसे मानते हैं?

और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
मनोरंजन